गुरु के नन्हे-मुन्ने साहिबजादों ने देश और धर्म की रक्षा के लिए कुर्बान किया अपना सर्वस्व : डा. बिंदल 

वीर बाल दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज पूरा देश और विश्व के अनेक स्थानों पर गुरु गोविन्द सिंह जी के पुत्रों की शहादत पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास की ये ऐसी घटना है जो दिल को झकझोर कर रख देती है। उन्होंने कहा कि किस तरह नन्हे-मुन्ने बालक देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर देते हैं

Dec 26, 2024 - 19:45
 0  30
गुरु के नन्हे-मुन्ने साहिबजादों ने देश और धर्म की रक्षा के लिए कुर्बान किया अपना सर्वस्व : डा. बिंदल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  26-12-2024

वीर बाल दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज पूरा देश और विश्व के अनेक स्थानों पर गुरु गोविन्द सिंह जी के पुत्रों की शहादत पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास की ये ऐसी घटना है जो दिल को झकझोर कर रख देती है। उन्होंने कहा कि किस तरह नन्हे-मुन्ने बालक देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर देते हैं। गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज विश्व के सबसे बड़े बलिदानी पुरूष कहलाए, गुरू तेग बहादुर जी महाराज का बलिदान हुआ और गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। डॉ. बिन्दल ने कहा कि चारों पुत्रों का बलिदान गुरू गोविन्द सिंह जी ने धर्म और देश की रक्षा के लिए दिया। 
जोरावर सिंह, फतेह सिंह को जब दीवारों में चुनवाया गया वो एक इतनी बड़ी मार्मिक घटना है, दास्तां है जो शायद हजारों हजारों साल में भी संभव न हो, परन्तु, जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने धर्म परिवर्तित करना स्वीकार नहीं किया, परिणामस्वरूप औरंगजेब की आततायी सेना ने उन्हें दीवार में चुनवाने का कुकृत्य किया। डॉ. बिन्दल ने कहा कि आज नरेन्द्र भाई मोदी जी ने देश के इतिहास और संस्कृति को पुनर्जीवित करने के निमित, भारत के बालकों को सही दिशा देने के निमित तथा त्याग, तपस्या और बलिदान से ही राष्ट्र खड़ा होता है, यह संदेश देने के निमित वीर बाल दिवस की घोषणा की। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में वीर बाल दिवस का आयोजन करके समाज के अनेक अनेक महत्वपूर्ण लोगों को इसमें जोड़ते हुए समाज में त्याग की भावना के प्रति सम्मान के भाव को बढ़ाने का काम कर रही है। 
डॉ. बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 171 मण्डलों और 171 स्थानों के पर वीर बाल दिवस के कार्यक्रम मनाए जा रहे हैं। आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के विश्रामबाग - देवनी, नाहन शहर और माजरा में तीन स्थानों में वीर बाल दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें डॉ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, जिला अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता और पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री प्रताप ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वीर बाल दिवस के मौके पर बोलते हुए डॉ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि सिरमौर जिला में गुरू गोविन्द सिंह जी का पदार्पण हुआ, टोका साहब स्थान जो नाहन विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है वहां पर नाहन के तात्कालिक महाराज मेदनी प्रकाश ने गुरू गोविन्द सिंह जी का हाथी-घोड़ों के साथ अभिनंदन किया, स्वागत किया और टोका साहब में आज भी एक विशाल गुरूद्वारा है। 
इसके बाद गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज नाहन आए, लगभग साढ़े चार महीने नाहन में गुरू गोविन्द सिंह जी ने निवास किया। उन्होंने सिरमौर के महाराजा की अनेक समस्याओं का समाधान किया और महाराजा सिरमौर ने उन्हें पांवटा साहिब में जो स्थान दिया वहां पर पांवटा साहिब गुरूद्वारा और भगानी साहब गुरूद्वारा निर्मित हुआ और गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज ने लम्बे समय तक यमुना नदी के किनारे पांवटा साहिब में तप किया। इस प्रकार सिरमौर की इस तपोभूमि पर आज वीर बाल दिवस के अवसर अनेक-अनेक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow