छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच रविवार को हुई मुठभेड़ में पांच लाख रुपए का इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश कमांडर मारा गया

Mar 29, 2026 - 16:21
 0  2
छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - सुकमा    29-03-2026

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच रविवार को हुई मुठभेड़ में पांच लाख रुपए का इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश कमांडर मारा गया। थाना पोलमपल्ली क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम ने तलाश अभियान शुरू किया था। 

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मुताबिक आज सुबह से ही तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। मुठभेड़ के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई तो एक पुरुष माओवादी का शव बरामद किया गया। मौके से हथियार भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल आसपास के क्षेत्र में अभियान जारी है।

पुलिस ने मारे गए नक्सली की पहचान मूचाकी कैलाश के रूप में की है, जो प्लाटून नंबर 31 में सेक्शन कमांडर के पद पर सक्रिय था। वह सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के पूलनपाड़ का निवासी बताया गया है। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह कई नक्सली घटनाओं में वांछित था। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, इस तरह की मुठभेड़ों की स्वतंत्र पुष्टि और विस्तृत जांच की प्रक्रिया अलग से जारी रहती है, जिसमें घटनास्थल के तथ्यों और परिस्थितियों का आकलन किया जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow