जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत 

भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने यह मुकाम जापान को पीछे छोड़कर हासिल किया है। शनिवार को नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने ये जानकारी दी

May 25, 2025 - 15:37
 0  48
जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली    25-05-2025

भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने यह मुकाम जापान को पीछे छोड़कर हासिल किया है। शनिवार को नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने ये जानकारी दी। उन्होंने नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक के बाद कहा कि ग्लोबल और इकोनॉमिक माहौल भारत के अनुकूल बना हुआ है। 

बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा, “हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी हैं। आज हम चार हजार डॉलरकी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।”उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था अब जापान से भी बड़ी हो गई है। 

भारत ने ये मुकाम पाकर इतिहास रच दिया है। अब सिर्फ अमरीका, चीन और जर्मनी की इकोनॉमी ही भारत से आगे है। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द तीसरे स्थान पर भी पहुंच जाएंगे।”

नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि हम अपनी योजना पर कायम हैं और अलग सब कुछ सही रहता है तो अलगे ढाई-तीन सालों में जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि भारत ने ये मुकाम ऐसे समय में हासिल किया है, जब US Tariff के चलते दुनियाभर में हलचल है, लेकिन अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भारत की ग्रोथ को नहीं रोक सके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow