ट्रक और पिकअप में हुई टक्कर , एक की मौत , एनएच 07 पर हुआ हादसा 

नेशनल हाईवे 07 पर आज एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना नेशनल हाईवे 07 पर क्यारदा के समीप हुई , जहां ट्रक और पिकअप में आपस में टक्कर हो गई , जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताते हैं कि ट्रक नाहन की तरफ से आ रहा था , जबकि पिकअप पांवटा साहिब की ओर आ रही थी

Oct 16, 2024 - 01:21
 0  67
ट्रक और पिकअप में हुई टक्कर , एक की मौत , एनएच 07 पर हुआ हादसा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  15-10-2024
नेशनल हाईवे 07 पर आज एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना नेशनल हाईवे 07 पर क्यारदा के समीप हुई , जहां ट्रक और पिकअप में आपस में टक्कर हो गई , जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताते हैं कि ट्रक नाहन की तरफ से आ रहा था , जबकि पिकअप पांवटा साहिब की ओर आ रही थी। 
इसी दौरान क्यारदा फैक्ट्री के समीप गड्ढे को बचाने के लिए ट्रक चालक ने ट्रक को गलत साइट पर मोड़ लिया जिससे पिकअप चालक भी नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही माजरा पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताते हैं कि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे सूरजपुर के अस्पताल में ले जाया गया।  
लेकिन चालक ने रस्ते में ही डीएम तोड़ दिया था।  यंगवार्ता न्यूज़ ने जब डॉक्टर से बात की तो उन्होंने कहा कि पिकअप चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक की मौत हो चुकी थी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow