ट्रांसफर : निश्चित सिंह  नेगी होंगे एसपी सिरमौर , एक एचपीएस समेत 54 पुलिस कर्मचारियों के तबादले

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने गुरुवार देर शाम को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया हैं , इनमें जहां 54 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल शामिल है वही एक एचपीएस अधिकारी की भी ट्रांसफर की गई है। एचपीएस निश्चित सिंह नेगी जो वर्तमान में कुल्लू होमगार्ड के कमांडेंट है को कुल्लू से सिरमौर ट्रांसफर किया गया है। वह बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यभार संभालेंगे। पुलिस मुख्यालय ने जिन 54 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें विभिन्न रिजर्व बटालियन से 34 कर्मचारियों की पुलिस जिला बद्दी के लिए तबादले किए गए

Feb 6, 2025 - 20:07
 0  212
ट्रांसफर : निश्चित सिंह  नेगी होंगे एसपी सिरमौर , एक एचपीएस समेत 54 पुलिस कर्मचारियों के तबादले
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  06-02-2025

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने गुरुवार देर शाम को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया हैं , इनमें जहां 54 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल शामिल है वही एक एचपीएस अधिकारी की भी ट्रांसफर की गई है। एचपीएस निश्चित सिंह नेगी जो वर्तमान में कुल्लू होमगार्ड के कमांडेंट है को कुल्लू से सिरमौर ट्रांसफर किया गया है। वह बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यभार संभालेंगे। पुलिस मुख्यालय ने जिन 54 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें विभिन्न रिजर्व बटालियन से 34 कर्मचारियों की पुलिस जिला बद्दी के लिए तबादले किए गए। 

अन्य 20 कर्मचारियों को अन्य जिलों और बटालियनों में भेजा गया है। एनजीओ ग्रेड -।। कर्मचारियों के ये तबादला आदेश विभागीय स्थापना समिति की सिफारिश पर किए गए हैं। हेड कांस्टेबल बृज मोहन को बद्दी , हेड कांस्टेबल कृष्ण सिंह , मनोज कुमार , जतिंद्र कुमार , गणेश राज , सुरेश कुमार , सतेंद्र सिंह , रवि कुमार , रविंद्र कुमार , कुलविंदर सिंह , अजय कुमार , विजय कुमार , सतीश सिंह व अनीता कुमारी को फिफ्थ आईआरबी से पुलिस जिला बद्दी भेजा गया है। 

वहीं कांस्टेबल सुखविंद्र कौर को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से पुलिस जिला बद्दी , गुरुबचन , राजेंद्र सिंह , दलवीर सिंह व राजेश कुमार को फर्स्ट आईआरबी से बद्दी तबादला किया है। कांस्टेबल सुखविंद्र, धर्मेंद्र, महेंद्र सिंह और विक्की सिंह को सिक्स्थ आईआरबी से बद्दी, कांस्टेबल हर्ष वर्धन, वीरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, लखविंदर सिंह, जलज भारद्वाज, अमित भारद्वाज, रोहन कुमार व अमरीक सिंह को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से पुलिस जिला बद्दी भेजा गया है। कांस्टेबल अश्विनी व निक्की को लाहौल-स्पीति, विवेक को सेकंड आईआरबी , चंपा देवी ऊना , भरत भूषण चंबा और अंकुश पटियाल को पुलिस जिला देहरा तथा श्वेता को राज्य विजिलेंस भेजा गया है। 

हेड कांस्टेबल संजीव कुमार पीटीसी डरोह व सुनील कुमार को फोर्थ आईआरबी तबादला किया है। एचएचसी हुकुम सिंह थर्ड आईआरबी एचएएसआई इंद्र प्रकाश को चंबा और एचएचसी जी सिंह को फिफ्थ आईआरबी तबादला आदेश जारी किए हैं। वहीं, पुलिस विभाग ने 4 कांस्टेबलों की एसडीआरएफ में तबादला किया है। इनमें नवीन कुमार, शुभम, अमन ठाकुर व कुलदीप सिंह शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow