NHAI कार्यालय के बाहर गरजे फोरलेन प्रभावित, NHAI और फोरलेन निर्माण कंपनी पर फूटा गुस्सा 

हिमाचल प्रदेश में फोरलेन निर्माण कार्यों से प्रभावित लोगों की समस्याओं को लेकर आज चक्कर स्थित NHAI कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय प्रभावित लोग और हिमाचल किसान सभा, सीटू के कार्यकर्ता शामिल हुए

Jul 16, 2025 - 16:00
 0  63
NHAI कार्यालय के बाहर गरजे फोरलेन प्रभावित, NHAI और फोरलेन निर्माण कंपनी पर फूटा गुस्सा 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     16-07-2025

हिमाचल प्रदेश में फोरलेन निर्माण कार्यों से प्रभावित लोगों की समस्याओं को लेकर आज चक्कर स्थित NHAI कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय प्रभावित लोग और हिमाचल किसान सभा, सीटू के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने NHAI, गावर कंपनी, और भारत सिंगला कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए।

हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष कुलदीप तनवर ने कहा कि NHAI के द्वारा कंट्रोल विडथ के बाहर हजारों लोगों को नुकसान हुआ है जिन्हें मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है। काम कर रही कंपनियों पर चेकिंग होनी चाहिए। NHAI ने खतरे की जद में मकानों के परिवारों को रहने का कोई इंतजाम नहीं है। इसके खिलाफ आंदोलन पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। 

7 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मीटिंग की जाएगी। NH के कार्यों को लेकर राज्य स्तर पर अधिवेशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि NHAI के पास हिल रोड कंस्ट्रक्शन का कोई मॉडल नहीं है कंपनियों ने स्थानीय लोगों को 80 प्रतिशत रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं किया गया। प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। 

वहीं कई जगहों पर अवैध माइनिंग, अवैज्ञानिक कटिंग और अनियोजित डंपिंग के कारण लोगों के मकानों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की वजह से कई घरों में दरारें आ गई हैं और लोग डर के साए में जी रहे हैं। इस दौरान प्रभावित लोगों ने बताया कि इमारत के गिरने के बाद रहने के लिए कंपनी ने एक कमरे का प्रबंध किया है लेकिन मुआवजे के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला है। 

वहीं लोगों ने बताया कि अनसेफ बिल्डिंग को खाली कराया गया है अब उन्हें किराए के मकानों में रहना पड़ रहा है कम्पनी ने उनके लिए कोई इंतजाम नहीं किया है। उन्होंने बताया कि अवैज्ञानिक तरीके से कटिंग के कारण ये नुकसान हुआ है। जीवन की कमाई घर बनाने में लगा दी लेकिन आज वो बेघर हो गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow