पच्छाद में पुलिस ने कार से बरामद किया 0.70 ग्राम चिट्टा, दो गिरफ्तार

सिरमौर जिला के पुलिस थाना पच्छाद ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 0.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया है।

Apr 27, 2026 - 19:08
 0  18
पच्छाद में पुलिस ने कार से बरामद किया 0.70 ग्राम चिट्टा, दो गिरफ्तार

नाहन : 27 अप्रैल, 2026  : 

सिरमौर जिला के पुलिस थाना पच्छाद ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 0.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को डिटेक्शन सेल, पुलिस उप-मंडल राजगढ़ को गुप्त सूचना मिली कि एक कार (HP 08 AA 6888) सोलन से गिरीपुल की ओर जा रही है, जिसमें नशे की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सोलन-गिरीपुल मुख्य सड़क पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।तलाशी के दौरान पुलिस को कार की आगे वाली सीट के कवर के अंदर फॉयल पेपर में छिपाकर रखी गई 0.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान अनिल चौहान (31) पुत्र सुरेन्द्र सिंह और संजीव चौहान (32) पुत्र स्व. मनीराम चौहान, निवासी गांव मड़ावग, तहसील चौपाल, जिला शिमला के रूप में हुई है।इस संबंध में पुलिस थाना पच्छाद में ND&PS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow