पारित बजट के अनुसार शिक्षा विभाग के लिए करीब 9 हजार करोड़ रुपये खर्च करेंगी प्रदेश सरकार 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अनुमानों को पारित करने का प्रस्ताव किया। कुल 62,387.61 करोड़ रुपये का बजट पारित हुआ

Mar 27, 2025 - 11:44
Mar 27, 2025 - 11:49
 0  41
पारित बजट के अनुसार शिक्षा विभाग के लिए करीब 9 हजार करोड़ रुपये खर्च करेंगी प्रदेश सरकार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     27-03-2025

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अनुमानों को पारित करने का प्रस्ताव किया। कुल 62,387.61 करोड़ रुपये का बजट पारित हुआ। पारित बजट के अनुसार शिक्षा विभाग के लिए करीब 9 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

इसके अलावा बजट में से स्वास्थ्य के लिए 2585.99 करोड़ रुपये राजस्व व्यय, 220.07 पूंजीगत व्यय, लोक निर्माण, सड़क व पुल निर्माण के लिए 3009.94 करोड़ राजस्व व्यय और 1014.43 करोड़ पूंजीगत व्यय होंगे।सिंचाई, जलापूर्ति व सफाई में 2709.48 करोड़ राजस्व व्यय, 704.71 करोड़ रुपये की राशि पूंजीगत व्यय पर प्रदेश सरकर की ओर से खर्च किए जाने का प्रावधान रखा गया है। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में 2019.66 करोड़ रुपये राजस्व व्यय, इसी तरह ग्रामीण विकास विभाग में 1682.17 करोड़ रुपये राजस्व व्यय, जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम में 1934.59 करोड़ राजस्व व्यय, 323.16 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय, अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत 2663.88 करोड़ रुपये राजस्व और 939.62 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बजट में रखे गए हैं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow