प्रदेश के कारोबारियों की शिकायतों के निवारण के लिए सरकार ने व्यापारी कल्याण बोर्ड किया गठित

हिमाचल प्रदेश के कारोबारियों की शिकायतों के निवारण के लिए सरकार ने व्यापारी कल्याण बोर्ड गठित कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गठित बोर्ड में मुख्य सचिव सहित सभी प्रशासनिक सचिव सदस्य बनाए

Aug 6, 2025 - 14:09
 0  28
प्रदेश के कारोबारियों की शिकायतों के निवारण के लिए सरकार ने व्यापारी कल्याण बोर्ड किया गठित
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     06-08-2025

हिमाचल प्रदेश के कारोबारियों की शिकायतों के निवारण के लिए सरकार ने व्यापारी कल्याण बोर्ड गठित कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गठित बोर्ड में मुख्य सचिव सहित सभी प्रशासनिक सचिव सदस्य बनाए गए हैं। आबकारी आयुक्त बोर्ड के सदस्य सचिव होंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों के 111 कारोबारियों को बोर्ड में गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। 

प्रदेश में कारोबारी माहौल को बढ़ावा देने के लिए  व्यापारियों की लंबित मांग को सरकार ने पूरा करते हुए कर एवं आबकारी विभाग ने मंगलवार को इस संदर्भ में राजपत्र में अधिसूचना जारी की। कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि व्यापार व उद्योग को और अधिक मजबूत करने के लिए सरकार ने यह पहल की है। 

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के हितों को बढ़ावा देने और प्रदेश के समग्र आर्थिक विकास में योगदान देने में इनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड के गठन का फैसला लिया है। बोर्ड नीति निर्माण, नियामक चुनौतियों का समाधान, व्यापारियों का कल्याण सुनिश्चित करने तथा रोजगार और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेगा। प्रदेश में करीब पांच लाख परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सीधे व्यापार के साथ जुड़े हुए हैं। व्यापारी कल्याण बोर्ड गठित होने से इन परिवारों को लाभ मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow