प्रदेश में रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष मनाएगी भाजपा : त्रिलोक कपूर

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक मार्ग है यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक त्रिलोक कपूर ने दी

May 11, 2025 - 13:45
 0  33
प्रदेश में रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष मनाएगी भाजपा : त्रिलोक कपूर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    11-05-2025

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक मार्ग है यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक त्रिलोक कपूर ने दी । रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष कार्यक्रम संयोजक त्रिलोक कपूर ने 9 मई 2025 को भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग भी लिया। 

कपूर ने बताया कि इस कार्यक्रम समिति में महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी व दोनों प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री सहित पांच सदस्य समिति गठित किया गया। रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के गांव चौंडी में हुआ था। वीरता और मूल्य की रानी देवी पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर का यह त्रीशताब्दी वर्ष है। 

उन्होंने बताया कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर  द्वारा सांस्कृतिक, पूर्ण जागरण के साथ-साथ गरीब दलित बिछड़े और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए उठाए गए कदम हमारे लिए हमेशा आदर्श और प्रेरणादाई रहेंगे। 30 बर्ष के अद्भुत शासन काल के दौरान मराठा प्रांत की राजमाता अहिल्याबाई होलकर का यह हमेशा मत रहा है कि एक अच्छा शासक वही है जो धर्म जाति वर्ग से ऊपर उठकर अपने लोगों के लिए काम करे। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने बताया कि उन्होंने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक लगभग देश के 10 हजार प्राचीन मंदिरों का जिर्णोद्धार करके सांस्कृतिक धरोहरों को मजबूत करने का काम किया है। कपूर ने बताया कि  त्याग और सेवा की मूर्ति महारानी हमेशा इस बात की पक्षधर रही है कि निष्पक्ष न्याय एक नींव है जिस पर एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है। 

यही नहीं उनकी पहचान एक विनम्र एवं उदार शासक के रूप में भी थी, उनके हृदय में जरूरतमंद गरीबों और असहाय व्यक्तिय के लिए दयालु पूर्वक कार्य की भावना कोट-कोट कर भरी हुई थी। जिसके फलस्वरूप समाज सेवा क्षेत्र में भी खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर को पुण्यश्लोक लोकमाता और देवी जैसी उपाधियों से सम्मान प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ था।

उनका जीवन सुशासन, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा एक आदर्श के रूप में याद किया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि रानी अहिल्याबाई होलकर के गौरवशाली व्यक्तित्व के उपलक्ष पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार 21 मई से लेकर 31 मई तक देश के प्रत्येक जिलों एवं प्रदेश की राजधानी में 300वीं जयंती के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 

जिसके अंतर्गत शहरी, ग्रामीण, स्थानीय निकाय एवं महिला गैर सरकारी संगठनों को कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रोत्साहन के साथ सभी महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आग्रह किया है। 

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कार्यक्रमों में सभागार बैठक, गोष्टी, शोभा यात्रा, महिला सशक्तिकरण के लिए दौड़, कॉलेज, विश्वविद्यालय में कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करने के लिए कार्यकर्ताओं से सहयोग पूर्वक आशा व्यक्त की है। 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं इस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक त्रिलोक कपूर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के हर संगठनात्मक जिलों में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष कार्यक्रम सफल पूर्वक हो, इसकी कार्य योजना हेतु 14 मई प्रातः 10:00 बजे प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल व प्रांत संगठन महामंत्री सिद्धार्थन व पार्टी के शीर्षक नेतृत्व की मौजूदगी में  प्रदेश कार्यालय शिमला में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक जिला से 5-5 और अन्य तीनों संसदीय क्षेत्र से तीन-तीन जिला टोली के सदस्य इस कार्यशाला में भाग लेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow