फिर चर्चा में HAS ओशिन शर्मा, सरकारी पद पर रहते ब्रांड प्रमोशन के वीडियो पर विवाद

शिमला शहर की SDM ओशिन शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो

Feb 27, 2026 - 13:41
 0  20
फिर चर्चा में HAS ओशिन शर्मा, सरकारी पद पर रहते ब्रांड प्रमोशन के वीडियो पर विवाद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    27-02-2026

शिमला शहर की SDM ओशिन शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो है। इस वीडियो में वह एक कंपनी का पार्सल खोलते हुए उसके उत्पाद दिखाती नजर आ रही हैं। 

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि उन्हें कंपनी का पहला पार्सल मिला है। वीडियो में वह उत्पादों को कैमरे के सामने उसी अंदाज में पेश करती हैं, जैसे किसी विज्ञापन या प्रमोशनल वीडियो में किया जाता है। 

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि अब ओशिन शर्मा ने अपने फ़ेसबुक अकाउंट से वीडियो कुछ लिख कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow