बड़ा हादसा टला : दलाश से आनी जा रही चलती एचआरटीसी बस का खुला टायर 

हिमाचल प्रदेश के आनी क्षेत्र में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया।  दलाश से आनी जा रही एचआरटीसी बस का टायर अचानक खुल गया और लुढ़कता हुआ सड़क की दूसरी तरफ चला गया

Feb 12, 2025 - 13:55
 0  83
बड़ा हादसा टला : दलाश से आनी जा रही चलती एचआरटीसी बस का खुला टायर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     12-02-2025

हिमाचल प्रदेश के आनी क्षेत्र में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया।  दलाश से आनी जा रही एचआरटीसी बस का टायर अचानक खुल गया और लुढ़कता हुआ सड़क की दूसरी तरफ चला गया। गनीमत रही कि बस अनियंत्रित होकर खाई में नहीं गिरी। 

चालक की सूझबूझ से यात्रियों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार आनी के निमला के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे दलाश से आनी जा रही परिवहन निगम की चलती बस का चक्का खुल गया और टायर बस से अलग हो गया। हादसे के दाैरान बस में 13 यात्री सवार थे। 

चालक की सूझबूझ से यात्री बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार को ही रामपुर में  बस की मरम्मत करवाई गई थी। इससे पहले बीते 31 जनवरी को भी एचआरटीसी) की नित्थर से रामपुर जाने वाली बस का खेगसू में टायर खुल गया था और बस सड़क से लगभग बाहर हो गई थी। चालक की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टला। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow