संगड़ाह में बीडीसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज, विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

 उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत तहसील कार्यालय परिसर में पंचायती राज एक्ट के तहत विकास खंड संगड़ाह के बीडीसी (ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी) सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी रही।

May 8, 2026 - 14:26
 0  32
संगड़ाह में बीडीसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज, विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

यंग वार्ता न्यूज ग्रुप संगडाह (लालसिंह) 08/05/2026 :

 उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत तहसील कार्यालय परिसर में पंचायती राज एक्ट के तहत विकास खंड संगड़ाह के बीडीसी (ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी) सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी रही।

तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर नवीन कुमार के कार्यालय में विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दस्तावेज प्रस्तुत किए।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-15 लाना चेता से अनिल कुमार ने बीडीसी सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वहीं नोहराधार क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 से दिनेश चौहान और शमशेर चौहान ने भी अपने नामांकन पत्र जमा करवाए। इसके अलावा सत्य पाल और गुमान सिंह ने भी अपने दस्तावेज आरओ कार्यालय में प्रस्तुत किए।

तहसील कार्यालय परिसर में नामांकन प्रक्रिया के दौरान समर्थकों की आवाजाही बनी रही तथा प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत कुल 17 वार्डों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow