मंडी में आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए आपसी समन्वय से करें कार्य : गुरसिमर सिंह

जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आज अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिले में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं और वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

Mar 18, 2026 - 16:00
 0  3
मंडी में आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए आपसी समन्वय से करें कार्य : गुरसिमर सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    18-03-2026

जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आज अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिले में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं और वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि वे ऋण वितरण में तेजी लाएं और विशेष रूप से स्वरोजगार योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दें, ताकि पात्र लाभार्थियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित हो। 

उन्होंने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह में अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम की सूची उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी) के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी बैंक और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि जिले में आर्थिक विकास को और गति मिल सके। 

बैठक में बताया गया कि आरसेटी द्वारा अप्रैल से दिसंबर, 2025 तक 16 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 488 लोगों को प्रशिक्षित किया गया। इन प्रशिक्षण शिविरों में आचार मसाला, टेलरिंग, मशरूम उत्पादन, जूट उत्पादन, खिलौने, मोमबत्ती उत्पादन, मधुमक्खी पालन आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्र प्रकाश ने बताया कि जिले में बैंकों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के तहत कार्य कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार साझा किए और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
इस अवसर पर नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर, जिला विकास अधिकारी जी.सी. पाठक, एलबीओ आरबीआई तरूण चौधरी,  मुख्य प्रबंधक, पीएनबी वृत्त कार्यालय मंडी रोहित कुमार, डीडीएम नाबार्ड राकेश वर्मा सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow