मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रेडक्रॉस समिति - मनमोहन शर्मा

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला रेडक्रॉस समिति पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। मनमोहन शर्मा आज विश्व रेडक्रॅास दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोगियों को फल वितरित करने के उपरांत ज़िला रेडक्रॉस समिति के उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित कर रहे थे।

May 8, 2026 - 17:18
 0  2
मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रेडक्रॉस समिति - मनमोहन शर्मा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

सोलन 08 मई : 


उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला रेडक्रॉस समिति पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। मनमोहन शर्मा आज विश्व रेडक्रॅास दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोगियों को फल वितरित करने के उपरांत ज़िला रेडक्रॉस समिति के उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर ज़िला रेडक्रॉस समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, कुष्ठ रोग अस्पताल लोहांजी तथा टी.बी. सेनिटोरियम धर्मपुर में 130 रोगियों को फल, जूस एवं बिस्कुट इत्यादि वितरित किए।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह दिवस हमें ज़रूरतमंद के प्रति सेवा की भावना बनाए रखने और पीड़ित मानवता की बेहतरी की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से ज़िला में रेडक्रॉस समिति के कार्यों का विस्तारीकरण किया जा रहा है। पीड़ित व ज़रूरतमंद लोगों तक संसाधनों को पहुंचाने में प्रबुद्ध व्यक्ति निरंतर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने रेडक्रॉस समिति को दिए जाने वाले सहयोग के लिए सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रेडक्रॉस समिति द्वारा स्थापित सहायता कक्ष के माध्यम से अभी तक 213 लोगों को सहायता एवं 02 लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई। ज़िला रेडक्रॉस सोसाइटी सोलन द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 में 42 जरुरतमंद लोगों को 02 लाख 73 हज़ार 280 रुपए की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस समिति का कार्य निःस्वार्थ मानव सेवा करना है और ज़िला रेडक्रॉस समिति सोलन मानवता के प्रति समर्पण और सेवाभाव से निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के पुनीत कार्य निरंतर जारी रखने का आग्रह किया।  

उन्होंने सभी से आग्रह किया रेडक्रॉस समिति सोलन से जुड़ें और पीड़ित मानवता की सेवा में सहभागी बने ताकि अधिक से अधिक ज़रूरतमंद व्यक्तियों को आवश्यकता के समय सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि रेडक्रॉस समिति को उदारतापूर्वक अंशदान करें।   

उपायुक्त ने इस अवसर पर रोगियों से वार्तालाप कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर ज़िला रेडक्रॉस समिति सोलन के सहयोग से एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा एक रक्त दान शिविर भी आयोजित किया गया। इस शिविर में 22 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त की धर्मपत्नी ऋचा शर्मा, सहायक आयुक्त एवं ज़िला रेडक्रॉस समिति की सचिव नीरजा शर्मा, ज़िला रेडक्रॉस समिति के आजीवन सदस्य राकेश कुमार पठानिया, अजय शर्मा, सुनीता ओबरॉय, चंद्र कला सूद, रेणु कोरियन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow