7वें मनीष मेमोरियल टूर्नामेंट में विधायक अजय सोलंकी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

गांधी जयंती के अवसर पर जामली में आयोजित 7वें मनीष मेमोरियल टूर्नामेंट में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Oct 2, 2026 - 19:00
Oct 2, 2026 - 19:41
 0  20
7वें मनीष मेमोरियल टूर्नामेंट में विधायक अजय सोलंकी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 2 अक्टूबर : 

गांधी जयंती के अवसर पर जामली में आयोजित 7वें मनीष मेमोरियल टूर्नामेंट में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विधायक ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी विभिन्न जनसमस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />