मुंडू स्कूल के खिलाड़ियों का अंडर 14 में शानदार प्रदर्शन, जीते 13 स्वर्ण पदक

 राजकीय उच्च विद्यालय मुंडू के खिलाड़ियों ने विभिन्न जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुराश में आठ, कुश्ती में तीन तथा जूडो में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय पहूंचने पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी से  स्टाफ, एसएमसी और बच्चों ने फूलमामलाओं से स्वागत किया ।

Sep 22, 2026 - 17:32
 0  19
मुंडू  स्कूल के खिलाड़ियों का अंडर 14 में शानदार प्रदर्शन, जीते 13 स्वर्ण पदक
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 22 सितंबर : 
 राजकीय उच्च विद्यालय मुंडू के खिलाड़ियों ने विभिन्न जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुराश में आठ, कुश्ती में तीन तथा जूडो में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय पहूंचने पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी से  स्टाफ, एसएमसी और बच्चों ने फूलमामलाओं से स्वागत किया ।

  शारीरिक शिक्षक अमर सिंह वर्मा ने बताया कि हाल ही में सुन्नी में आयोजित अंडर-14 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने जूडो और कुश्ती में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जूडो में कक्षा नौवीं की नेहा और कक्षा सातवीं की रितिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किया।

कुश्ती में भी मुंडू स्कूल की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कक्षा नौवीं की किरण, कक्षा नौवीं की नेहा और कक्षा आठवीं की ईशा ने अपने-अपने मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक विद्यालय की झोली में डाले। इससे पहले जिला स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में भी  मुंडू पाठशाला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। लड़कों और लड़कियों ने विभिन्न वर्गों में आठ स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। लगातार बेहतर प्रदर्शन के साथ विद्यालय के खिलाड़ियों ने आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भी अपनी दावेदारी मजबूत की है।

विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य ईश्वरी दत्त ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव प्रोत्साहन और सहयोग देता रहेगा। अमर सिंह वर्मा ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावकों और समस्त विद्यालय परिवार ने 13 स्वर्ण पदकों की उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />