मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मालरोड स्थित पर्यटक सूचना केंद्र का किया निरीक्षण  

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को मालरोड स्थित पर्यटक सूचना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि में पधारने वाले पर्यटकों को कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए। पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार

Dec 25, 2025 - 16:08
 0  8
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मालरोड स्थित पर्यटक सूचना केंद्र का किया निरीक्षण  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    25-12-2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को मालरोड स्थित पर्यटक सूचना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि में पधारने वाले पर्यटकों को कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए। पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। 

इस क्षेत्र को सुदृढ़ करने से आर्थिकी को संबल मिलेगा।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रतिवर्ष पांच करोड़ पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ नई पहलें और बहुआयामी प्रयास किए जा जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रिज और मालरोड पर पर्यटकों से बातचीत भी की। 

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आईजीएमसी शिमला में हुई घटना की पूर्ण जांच के बाद कार्रवाई की गई है। प्रदेश सरकार ने चिकित्सकों, विशेष रूप से सीनियर रेजिडेंट चिकित्सकों के हित में विभिन्न कदम उठाए हैं। आईजीएमसी में चिकित्सकों की सुविधा के दृष्टिगत भी जरूरी उपाय करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow