युवाओं को परम्पराओं से जोड़ने में सांस्कृतिक आयोजन महत्वपूर्ण - : संजय अवस्थी

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि  ऑनलाईन युग में मेले युवाओं को अपने परिवेश और परम्पराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे

Nov 13, 2024 - 19:01
 0  39
युवाओं को परम्पराओं से जोड़ने में सांस्कृतिक आयोजन महत्वपूर्ण - : संजय अवस्थी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   13-11-2024

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि  ऑनलाईन युग में मेले युवाओं को अपने परिवेश और परम्पराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनलग के धारडूधार में आयोजित धारडूधार मेले को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी का अधिकांश समय सोशल मीडिया पर व्यतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में भी हमारे सांस्कृतिक आयोजन युवाओं को इतिहास और लोक संस्कृति से परिचित करवाते हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से युवा बेहतर तरीके से स्थानीय परिवेश को समझ पाते हैं।

उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और इस प्रक्रिया में हम सभी का सहयोग अपेक्षित है। अर्की विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से विभागीय कार्य प्रगति पर हैं।

मुख्य संसदीय सचिव ने खेल मैदान के विस्तारीकरण कार्य के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मेला आयोजन समिति को 21 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध सांस्कृतिक दल द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।  
मेला समिति खनलग के प्रधान सुरेन्द्र चौहान, उप प्रधान जगत राम वर्मा, युवक मण्डल खनलग के प्रधान जितेन्द्र, ग्राम पंचायत पलानिया के पूर्व प्रधान संजय ठाकुर, ग्राम पंचायत पलोग के पूर्व प्रधान योगेश चौहान व कांग्रेस पार्टी के जगदीश ठाकुर व अन्य उपस्थित थे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow