रैली के दौरान एक शख्स को आया हार्ट अटैक, देखते ही देखते उड़े प्राण पखेरू 

देवभूमि संघर्ष समिति हमीरपुर की रैली में एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उपायुक्त कार्यालय परिसर में अचानक ही व्यक्ति को हृदयघात हो गया तथा जब मरीज अस्पताल पहुंचाया गया तो इसने दम तोड़ दिया

Sep 29, 2024 - 02:34
 0  243
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर   28-09-2024

देवभूमि संघर्ष समिति हमीरपुर की रैली में एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उपायुक्त कार्यालय परिसर में अचानक ही व्यक्ति को हृदयघात हो गया तथा जब मरीज अस्पताल पहुंचाया गया तो इसने दम तोड़ दिया था। मृतक की उम्र 49 साल बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। 

गौर हो कि शनिवार सुबह के समय देवभूमि संघर्ष समिति ने वक्फ बोर्ड को समाप्त करने तथा मस्जिद तथा मजारों के अवैध निर्माण को रोकने को लेकर लेकर एक विशाल रैली हमीरपुर शहर में आयोजित की। 

रैली उपायुक्त को ज्ञापन देने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रैली में शामिल एक व्यक्ति को अचानक उपायुक्त कार्यालय परिसर में हार्ट अटैक आ गया। यह यहां बेसुध होकर गिर पड़ा। यहां उपस्थित पुलिस कर्मचारियों ने इसकी स्थिति को देखते हुए इसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जांच के दौरान ही व्यक्ति मृत पाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow