शादी से 2 दिन पहले लापता युवती के मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

शादी से महज दो दिन पहले युवती के अचानक लापता होने के चर्चित मामले में शनिवार को बड़ा कानूनी मोड़ आ गया। कोर्ट में युवती के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कथित दुष्कर्म की संगीन धारा भी जोड़ दी है। जानकारी के अनुसार 5 मई को युवती के परिजनों ने थाना अम्ब में शिकायत दर्ज करवाई थी कि साथ लगते गांव का एक युवक उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

May 10, 2026 - 13:35
 0  10
शादी से 2 दिन पहले लापता युवती के मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
ऊना 10 मई, 2026 : 

शादी से महज दो दिन पहले युवती के अचानक लापता होने के चर्चित मामले में शनिवार को बड़ा कानूनी मोड़ आ गया। कोर्ट में युवती के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कथित दुष्कर्म की संगीन धारा भी जोड़ दी है। जानकारी के अनुसार 5 मई को युवती के परिजनों ने थाना अम्ब में शिकायत दर्ज करवाई थी कि साथ लगते गांव का एक युवक उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

मामला उस समय और अधिक संवेदनशील हो गया जब सामने आया कि आरोपी युवक कथित रूप से विशेष समुदाय से संबंध रखता है तथा उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तकनीकी निगरानी और अन्य माध्यमों का सहारा लेते हुए सुनियोजित तरीके से कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर पंजाब के लुधियाना से युवती को बरामद कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण भी करवाया। सूत्रों के अनुसार कोर्ट में दर्ज करवाए गए बयानों में युवती ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 87 के साथ धारा 69 भी जोड़ दी, जो शादी का झांसा देकर बनाए गए यौन संबंधों से संबंधित है।

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपी फिलहाल 4 दिन के पुलिस रिमांड पर है तथा पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बीएनएस की धारा 87 के तहत किसी महिला को जबरन शादी या यौन शोषण के उद्देश्य से अगवा करने पर 10 वर्ष तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है जबकि धारा 69 के तहत शादी का झूठा वायदा कर बनाए गए शारीरिक संबंधों पर भी 10 वर्ष तक की कैद हो सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow