हिमाचल में फिर लेगा मौसम करवट, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। वहीं, शनिवार को शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने को चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए 12 और 13 मई को छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने और गरज के साथ बूंदाबांदी का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

May 10, 2026 - 13:32
 0  43
हिमाचल में फिर लेगा मौसम करवट, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

शिमला 10 मई, 2026 : 

प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। वहीं, शनिवार को शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने को चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए 12 और 13 मई को छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने और गरज के साथ बूंदाबांदी का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

मौसम विभाग ने 11 मई से निचले, मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और हिमपात का अनुमान जताया है क्योंकि 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। विभाग के अनुसार, 11 मई से 14 मई तक कई स्थानों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षे​त्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, शुक्रवार शाम से पिछले 24 घंटे में सराहन में 25.7 मिलीमीटर बारिश हुई, उसके बाद खदराला में (14 मिमी.), रोहड़ू में (10 मिमी.), रामपुर में (3.6 मिमी.) और चोपाल में (दो मिमी.) बारिश दर्ज की गई। कल्पा में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई और बिजली चमकी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow