लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी,सड़क मार्ग बहाली में बीआरओ को दिक्कतों का करना पड़ रहा सामना  

हिमाचल प्रदेश के जनजाजीय जिले लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी हुई है। लाहौल घाटी की ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से चोटियां सफेद हो गई हैं। वहीं स्पीति के लोसर गांव में शुक्रवार रात से लगातार बर्फबारी जारी

Apr 19, 2025 - 16:38
 0  46
लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी,सड़क मार्ग बहाली में बीआरओ को दिक्कतों का करना पड़ रहा सामना  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  कुल्लू     19-04-2025

हिमाचल प्रदेश के जनजाजीय जिले लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी हुई है। लाहौल घाटी की ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से चोटियां सफेद हो गई हैं। वहीं स्पीति के लोसर गांव में शुक्रवार रात से लगातार बर्फबारी जारी है। अभी तक करीब 10 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है।

ताजा बर्फबारी के बाद ग्रांफू-लोसर सड़क मार्ग बहाली में बीआरओ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमपात के कारण घाटी का पारा शून्य से पांच डिग्री नीचे लुढ़क गया है। वहीं कुल्लू जिले में आधी रात के बाद तेज बारिश हुई। कई इलाकों में ओलावृष्टि की सूचना है।  

बीते 24 घंटों के दाैरान कुकुमसेरी में 15.8, भुंतर 14.0, सेऊबाग 13.0, केलांग 8.0, ब्राह्मणी 7.2, ओलिंडा 7.0, मनाली और कल्पा 6.0, मुरारी देवी 5.8, जोत 4.8, सुंदरनगर  4.0, बजौरा 3.5, बरठीं 3.2, ऊना और रामपुर में 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow