लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 15 व 16 जून को मंडी दौरे पर  

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 15 और 16 जून को को मंडी जिले के दौरे पर रहेंगे। विक्रमादित्य सिंह 15 जून को अपराह्न 3ः30 बजे शिमला से मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि ठहराव उनका मंडी में होगा

Jun 13, 2025 - 13:39
 0  28
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 15 व 16 जून को मंडी दौरे पर  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    13-06-2025

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 15 और 16 जून को को मंडी जिले के दौरे पर रहेंगे। विक्रमादित्य सिंह 15 जून को अपराह्न 3ः30 बजे शिमला से मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि ठहराव उनका मंडी में होगा।  

अगले दिन 16 जून को प्रातः 8ः30 बजे मंडी से प्रस्थान कर 10ः30 बजे पराशर पहुंचेंगे, जहां वे जिला स्तरीय सरनाहुली पराशर मेला के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। पराशर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विक्रमादित्य सिंह कटौला-बोदनधार-कुंदख-टिहरी-कालंग -पटोंस सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त वे कमांद-कटौला-बजौरा सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। 

पंडोह-शिवाबदार सड़क पर ब्यास नदी के ऊपर प्रस्तावित 110 मीटर लंबे पुल के निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में लोक निर्माण मंत्री  जनसभा को संबोधित करेंगे उसी दिन दोपहर दो बजे रामपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow