विधानसभा उपाध्यक्ष ने 30 लाख से बने कटवाडी भागडत पंचायत भवन का किया उद्घाटन 

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज पांवटा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटवाडी भागडत में लगभग 30 लाख रूपये से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया.......

Jan 5, 2025 - 19:19
 0  54
विधानसभा उपाध्यक्ष ने 30 लाख से बने कटवाडी भागडत पंचायत भवन का किया उद्घाटन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     05-01-2025

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज पांवटा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटवाडी भागडत में लगभग 30 लाख रूपये से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया। जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि काफी समय के उपरांत मुझे आज इस पंचायत में आने का मौका मिला है। 

उन्होंने कहा कि यह पंचायत भवन बहुत सुंदर और अच्छी जगह पर बना है। इस नवनिर्मित पंचायत भवन की पंचायत के प्रधान और उनके सहयोगी सदस्यों को मैं बधाई देता हूं। हमारी सरकार हर क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है और इस क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान भी बिना भेदभाव के किया जाएगा।

पंचायत प्रधान को पंचायत भवन की सड़क कों पक्का करने तथा चारदीवारी बनाने का प्राक्कलन शीध्र तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा ताकि इसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जा सके। इसके अलावा उन्होंने जल शक्ति विभाग को कांडों -कांसर सिंचाई योजना को सुचारू रखने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने इस पंचायत के आसपास की सभी सड़कों को पक्का व चौड़ा करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने पंचायत भवन के ऊपर मीटिंग हाल के निमार्ण के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। पंचायत प्रधान कटवाडी भागडत राजेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा पंचायत की कुछ मांगे उनके समक्ष रखते हुए उन्हें पूरा करने का मुख्य अतिथि से अनुरोध किया।

इससे पहले पंचायत प्रधान राजेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी  भेंट कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त बीडीओ पांवटा दयाल सिंह ठाकुर तथा एसडीओ पांवटा सुरजीत  चौधरी ने भी विधानसभा उपाध्यक्ष को टोपी व मफलर भेंट कर सम्मानित किया

इस अवसर पर तपेंद्र सिंह चौहान, ओम प्रकाश,  मोहनलाल, प्रेमपाल, रामरतन, रामलाल, वरिंदर सिंह, जेई  शमशेर सिंह, तकनीकी सहायक दिलीप पवार, मीना देवी तथा आसपास के क्षेत्रों की महिला मंडलों के अलावा  अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow