दस अगस्त को टी प्लांटेशन प्रोजेक्ट तो 15 अगस्त को अस्पताल में फल और मिठाइयां वितरित करेगा रोटरी क्लब

रोटरी क्लब पांवटा साहिब की मीटिंग पेसिफिक होटल बागरण चौक में हुई जिसकी अध्यक्षता अंशुल गोयल की और पिछले माह की कार्रवाई महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता द्वारा पढ़कर सुनाई गई।

Aug 9, 2025 - 11:59
Aug 9, 2025 - 12:42
 0  59
दस अगस्त को टी प्लांटेशन प्रोजेक्ट तो 15 अगस्त को अस्पताल में फल और मिठाइयां वितरित करेगा रोटरी क्लब
 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  09-08-2025

रोटरी क्लब पांवटा साहिब की मीटिंग पेसिफिक होटल बागरण चौक में हुई जिसकी अध्यक्षता अंशुल गोयल की और पिछले माह की कार्रवाई महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता द्वारा पढ़कर सुनाई गई। 

बैठक में कई निर्णय लिए गए इनमे 10 अगस्त को फूलों के पौधे यमुना वन विहार पार्क में टी प्लांटेशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगाए जा रहे हैं। वह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी द्वारा सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब में फल एवं मिठाई मरीजों को बाटेंगे। साथ ही 25 बेडशीट्स व कंबल स्नेह की चादर प्रोग्राम के अंतर्गत भेंट करेंगे। जो की एनपीएस सहोत्रा द्वारा दी जा रही है। 
रील टैलेंट हंटप्रोग्राम 24 अगस्त को रोटरी द्वारा स्कॉलर होम स्कूल में मनाया जा रहा है , जिसमें 15 स्कूल के100 बच्चे भाग लेंगे वह अपना डांस व सोंगके कंपटीशन होंगे जो बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उनको रोटरी द्वारा सम्मानित किया जाएगा गौरव खपरा वराहुल गर्ग ने रोटरी की सदस्यता ग्रहण की वह रोटरी के बारे में इनको बताया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />