हिमाचल प्रदेश में चारों नगर निगम जीतने का कांग्रेस का दावा, भाजपा की कथनी और करनी में अंतर : विनोद जिंटा

हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगम तथा पंचायती राज चुनाव का बिल्कुल बच चुका है और आज चारों नगर निगम में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि कल से सभी राजनीतिक दल उतरेंगे चुनावी प्रचार में। जहां भाजपा   चारों नगर निगम में जीत का दावा कर रही हैं

May 6, 2026 - 19:51
 0  3
हिमाचल प्रदेश में चारों नगर निगम जीतने का कांग्रेस का दावा, भाजपा की कथनी और करनी में अंतर : विनोद जिंटा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

शिमला 06 मई, 2026 : 

हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगम तथा पंचायती राज चुनाव का बिल्कुल बच चुका है और आज चारों नगर निगम में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि कल से सभी राजनीतिक दल उतरेंगे चुनावी प्रचार में। जहां भाजपा   चारों नगर निगम में जीत का दावा कर रही हैं

वही कांग्रेस का भी मानना है कि आज नगर निगम में नाम वापसी के बाद कल से पूरे दमखम के साथ नगर निगम के चुनावी प्रचार में कांग्रेस पार्टी उतरेगी और कांग्रेस सरकार द्वारा साढे तीन साल के कार्यकाल के दौरान किए गए विकासात्मक कार्यों को लेकर वार्डन के बीच में जाया जाएगा। प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार केंद्र सरकार द्वारा किया गया उसको लेकर भी जनता के बीच में प्रचार किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों को जनता के बीच ले जाया जाएगा। 

वही इस अवसर पर संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि  केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद को कम किया गया और रेवेन्यू डिफिसिट ग्रांट भी बंद कर दी गई।  बावजूद इसके हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विकास के पहिए को रोकने नहीं दिया। आज प्रदेश में भाजपा पांच गुटों में बढ़ती हुई नजर आ रही है और एक अच्छा दूसरे अच्छा को हराने में जुटा हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार ने 5 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी। 


हिमाचल प्रदेश में जब प्राकृतिक आपदा आई थी उसका जायजा लेने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला दौरे पर आए थे और उसे समय उन्होंने 1500 करोड रुपए फोरी राहत देने की घोषणा की थी जो कि आज तक प्रदेश को नहीं मिली परंतु दूसरी तरह प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद भी काम कर दी गई और रेवेन्यू डिफिसिट ग्रांट को भी बंद कर दिया गया। उसके बावजूद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विकास को रुकने में नहीं दिया। वहीं यदि हिमाचल प्रदेश में संगठन में नियुक्तियां की बात की जाए तो राहुल गांधी की सोच को मोर लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तथा मुख्यमंत्री सुक्खू ने  युवाओं को तरजीह देते हुए जहां संगठन के पदों में जगह प्रदान की तो वहीं युवा चेहरों को सरकार उपाध्यक्ष की भी नियुक्तियां प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज भी सबसे बड़ी पार्टी है वहीं दूसरी और भाजपा को गिरते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता जीतती नहीं है बल्कि वाह सत्ता हथियाइ है। महाराष्ट्र में भी भाजपा ने चुनाव जीता नहीं है बल्कि हथियाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow