शिमला पुलिस ने किया अच्छा काम, उनकी किसी क्रिमिनल को बचाने की मंशा नहीं  : नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 फरवरी की दरमियानी रात दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच हुए टकराव को लेकर अब राज्य सरकार का पक्ष सामने आया

Feb 26, 2026 - 13:05
 0  20
शिमला पुलिस ने किया अच्छा काम, उनकी किसी क्रिमिनल को बचाने की मंशा नहीं  : नरेश चौहान

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-02-2026

हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 फरवरी की दरमियानी रात दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच हुए टकराव को लेकर अब राज्य सरकार का पक्ष सामने आया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि शिमला पुलिस ने बेहतर काम किया है इस पूरे मामले पर हिमाचल सरकार ने अच्छा स्टैंड लिया है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी को कानून का पालन करना होगा. उनकी किसी क्रिमिनल को बचाने की कोई मंशा नहीं है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं नरेश चौहान ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में कानून का का पालन नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार किसी दूसरे राज्य के पुलिस को प्रदेश में इस तरह के कार्रवाई करने पर से पहले राज्य पुलिस को सूचित करना बेहद जरूरी है लेकिन दिल्ली पुलिस ने नियमों का पालन नहीं किया. नियमों के अनुसार पुलिस को FIR लेकर स्थानीय मैजिस्ट्रेट से वारंट जारी करना और स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचित करना होता है. लेकिन दिल्ली पुलिस ने इन नियमों का पालन नहीं किया। 

नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन राज्य है कई बार अपराधी हिमाचल पहुंचते हैं और दूसरे राज्यों की पुलिस थाने पुलिस को सूचित कर अपराधियों को पड़ती है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के नागरिकों की सुरक्षा का मामला है, ऐसे में बिना पूर्व सूचना और नियमों का पालन किए बिना कोई प्रदेश में इस तरह की कार्रवाई नहीं कर सकता। 

इधर आना नरेश चौहान ने शिमला पुलिस की पीठ थपथपाते हुए कहा कि शिमला पुलिस ने पूरे मामले पर अच्छा काम किया. राज्य सरकार का इस मामले में अच्छा स्टैंड है. उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की पुलिस कानून के दायरे में रहकर नियमों का पालन करे. राज्य सरकार की किसी अपराधी को बचाने की कोई मंशा नहीं है। 

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान इस दौरान भाजपा पर भी निशाना सदा उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को निशाने पर लिया. नरेश चौहान ने कहा कि RDG के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष हिमाचल की जनता के हितों के विरुद्ध केंद्र को डिफेंड करते नजर आए. अब उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं है. ऐसे में इस मामले पर बयानबाजी कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने दोहराया कि दिल्ली पुलिस को प्रोसीजर का पालन करना चाइये था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow