एचपीयू शैक्षणिक सत्र 2018-19 से आगे के अभ्यर्थियों के लिए राहत, डिग्री पूर्ण करने तथा अंक सुधार का मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2018-19 से आगे के अभ्यर्थियों के लिए डिग्री पूर्ण करने तथा अंक सुधार का विशेष अवसर दिया

Feb 26, 2026 - 12:37
Feb 26, 2026 - 12:54
 0  2
एचपीयू शैक्षणिक सत्र 2018-19 से आगे के अभ्यर्थियों के लिए राहत, डिग्री पूर्ण करने तथा अंक सुधार का मिलेगा विशेष अवसर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-02-2026

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2018-19 से आगे के अभ्यर्थियों के लिए डिग्री पूर्ण करने तथा अंक सुधार का विशेष अवसर दिया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में अनुमोदित किया गया। 

परीक्षा फार्म बिना विलंब शुल्क के भरने की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। इस विशेष अवसर के तहत बीटीए, बीटीटीएम, बीपीई, बीबीए, बीसीए तथा बी. वॉक पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं लंबित सेमेस्टर पूरे कर सकेंगे या अंकों में सुधार कर सकेंगे। 

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रति सेमेस्टर 20 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इन पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर (द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम) की परीक्षाएं अप्रैल में होंगी।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिसंबर में आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों की अनुपूरक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष, बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष तथा बीएएमएस चतुर्थ वर्ष के परिणाम जारी किए हैं। 

बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष अनुपूरक परीक्षा का परिणाम 66.66 प्रतिशत रहा। बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की अनुपूरक परीक्षा में सभी परीक्षार्थी सफल रहे। बीएएमएस चतुर्थ वर्ष अनुपूरक परीक्षा का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अपना परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन कर देख सकते हैं। 

इसके अलावा महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी परिणाम संबंधी सूचना भेज दी गई है, ताकि विद्यार्थियों को समय पर जानकारी मिल सके। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया निर्धारित समय में पूर्ण कर परिणाम जारी किए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow