सवाल तो यह भी उठना है कि समोसे के पैकेट के अंदर कोई और पैकेट तो नहीं था ? : भारद्वाज

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि समोसे तो गुम हुए और समोसे के ऊपर सरकार द्वारा सीआईडी की इतनी बड़ी जांच बिठा दी गई और साथ ही इस घटना को सरकार विरोधी बता दिया

Nov 8, 2024 - 21:02
 0  31
सवाल तो यह भी उठना है कि समोसे के पैकेट के अंदर कोई और पैकेट तो नहीं था ? : भारद्वाज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   08-11-2024

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि समोसे तो गुम हुए और समोसे के ऊपर सरकार द्वारा सीआईडी की इतनी बड़ी जांच बिठा दी गई और साथ ही इस घटना को सरकार विरोधी बता दिया गया। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार व्यापक रूप से हो रहा है, सवाल तो यह भी उठना है कि समोसे के पैकेट के अंदर कोई और पैकेट तो नहीं था ? 
ऐसी क्या नौबत आ गई की समोसे गुम होने के लिए इतनी बड़ी जांच विधानी पड़ी ? पैकेट के पैकेट के अंदर क्या था ? 

उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश पूरे देश में चर्चा में आ गया है, कभी टॉयलेट टैक्स तो कभी समोसे गुम होने की जांच, पर सवाल तो अभी भी बनता है को समोसे के साथ ऐसा क्या था जिसके लिए इतनी बड़ी जांच बैठा दी गई ?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow