सांसद खेल महाकुंभ ग्रामीण खेल प्रतिभा को निखारने का सबसे बेहतरीन मंच :अनुराग ठाकुर 

पूर्व मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन पर चलाया गया। खेल महाकुंभ ग्रामीण खेल प्रतिभा को निखारने का सबसे बेहतरीन मंच है यह बात अटल प्रेम सेवा संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विजय बहल ने सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ भाग 3 क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ

Jan 24, 2025 - 13:33
 0  31
सांसद खेल महाकुंभ ग्रामीण खेल प्रतिभा को निखारने का सबसे बेहतरीन मंच :अनुराग ठाकुर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सुजानपुर    24-01-2025

पूर्व मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन पर चलाया गया। खेल महाकुंभ ग्रामीण खेल प्रतिभा को निखारने का सबसे बेहतरीन मंच है यह बात अटल प्रेम सेवा संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विजय बहल ने सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ भाग 3 क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान कही। 

इस मौके पर युवा मोर्चा मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शुभम राणा सहित तमाम साथियों ने मुख्य अतिथि का यहां पहुंचने पर स्वागत किया शुभम राणा ने कहा कि 7 दिनों तक यह क्रिकेट प्रतियोगिता सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित होगी प्रतियोगिता में लगभग 50 टीम  भाग ले रहे हैं प्रतियोगिता का प्रथम मुकाबला एनआईटी हमीरपुर और लगदेवी के मध्य खेला गया। 

इससे पहले यहां पहुंचे मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय किया और उन्हें खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर द्वारा चलाया गया खेल महाकुंभ पूरे देश में चलाया जा रहा है उनके द्वारा आयोजित इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना है। 

उन्होंने आयोजकों को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस मौके पर अटल प्रेम सेवा संस्था के उपाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर मंडल सुजानपुर के महामंत्री जगन कठोर्च जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर सहित सुजानपुर शहरी इकाई के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा महिला मोर्चा के तमाम सदस्य उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow