सीपीआरआई ने फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री के लिए आलू की नई किस्म कुफरी फ्रायोम की विकसित

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला (सीपीआरआई) ने फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री के लिए आलू की नई किस्म कुफरी फ्रायोम विकसित की है। लाइसेंसिंग प्रक्रिया के तहत यह किस्म गुजरात की फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री को उपलब्ध करवाई जाएगी

Mar 25, 2025 - 14:35
 0  35
सीपीआरआई ने फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री के लिए आलू की नई किस्म कुफरी फ्रायोम की विकसित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     25-03-2025

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला (सीपीआरआई) ने फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री के लिए आलू की नई किस्म कुफरी फ्रायोम विकसित की है। लाइसेंसिंग प्रक्रिया के तहत यह किस्म गुजरात की फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री को उपलब्ध करवाई जाएगी। 

अगले माह सीपीआरआई और गुजरात की फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री के बीच इसे लेकर एमओयू होगा। उन्नत किस्म का आलू मिलने से विदेशों में फ्रेंच फ्राइज का निर्यात बढ़ेगा। भारत में बनने वाले फ्रेंच फ्राइज की विदेशों में भारी मांग है। सालाना औसतन 1.35 लाख टन फ्रेंच फ्राइज भारत से अन्य देशों को निर्यात होता है।

सीपीआरआई शिमला के निदेशक डॉ. ब्रजेश सिंह ने हाल ही में वैज्ञानिकों के साथ गुजरात की आलू प्रसंस्करण व फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री का दौरा किया था। फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री संचालकों ने सीपीआरआई के समक्ष नई किस्में विकसित करने का प्रस्ताव रखा था। 

फ्रेंच फ्राइज का उत्पादन और निर्यात बढ़ाने के लिए कंपनियों को उन्नत किस्म के आलू बीज की जरूरत है। कंपनियों ने ऐसी किस्मों की मांग की है जो गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में लगे और इनमें बीमारियों का खतरा कम हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow