आपातकाल की 50वीं बरसी मनाएगी भाजपा , शिमला और धर्मशाला में होंगे कार्यक्रम , दो केंद्रीय मंत्री करेंगे शिरकत

भारतीय जनता पार्टी 25 जून आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसी कड़ी में 26 जून को शिमला स्थित राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय मामले मंत्री किरण रिजिजू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे

Jun 22, 2025 - 18:34
Jun 22, 2025 - 19:32
 0  30
आपातकाल की 50वीं बरसी मनाएगी भाजपा , शिमला और धर्मशाला में होंगे कार्यक्रम , दो केंद्रीय मंत्री करेंगे शिरकत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  22-06-2025
भारतीय जनता पार्टी 25 जून आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसी कड़ी में 26 जून को शिमला स्थित राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय मामले मंत्री किरण रिजिजू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने रविवार को यहां जारी बयान में जानकारी दी। 
उन्होंने कहा कि इस तरह धर्मशाला में 25 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा उपस्थित रहेंगे। त्रिलोक कपूर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों द्वारा हिमाचल में होने वाले 4 कार्यक्रमों में शिरकत की जाएगी। इनमें पहला कार्यक्रम पौधारोपण , दूसरा प्रैस वार्ता , तीसरा मॉक पार्लियामेंट का उद्घाटन और अंतिम प्रदर्शनी सेमिनार एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान शामिल है। 
उन्होंने कहा कि कार्यक्रमाें को लेकर विभिन्न कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए हैं। शिमला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संयोजक विधायक एवं प्रवक्ता बलबीर वर्मा होंगे और सह संयोजक प्रत्याशी संजय सूद रहेंगे। इसी प्रकार प्रदर्शनी की देखरेख प्रदेश सचिव संजय ठाकुर करेंगे। पत्रकार वार्ता को प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा , पौधारोपण किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव दृष्टा और मॉक पार्लियामेंट को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा तिलक राज शर्मा देखेंगे। 
धर्मशाला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का संयोजक प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर को बनाया गया है। साथ ही राकेश शर्मा को सह संयोजक लगाया गया है। प्रदर्शनी की देखरेख जिला सचिव मनीष सूद , पत्रकार वार्ता प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु , पौधारोपण ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विनय चौधरी , मॉक पार्लियामेंट का जिम्मा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भवानी पठानिया को सौंपा गया है। सेमिनार में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम की देखरेख शिमला में केशव चौहान और धर्मशाला में देवेंद्र कोहली करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow