क्षय रोगियों को निशुल्क मिलेगा पौष्टिक आहार , केंद्रीय भंडारण निगम ने नि-क्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को लिया गोद

चंबा जिला प्रशासन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए सार्थक प्रयासों से अब ज़िला में क्षय रोगियों को अगले एक वर्ष तक निशुल्क पौष्टिक आहार मिलेगा।

Jun 22, 2025 - 18:30
Jun 22, 2025 - 19:34
 0  28
क्षय रोगियों को निशुल्क मिलेगा पौष्टिक आहार , केंद्रीय भंडारण निगम ने नि-क्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को लिया गोद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  22-06-2025

चंबा जिला प्रशासन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए सार्थक प्रयासों से अब ज़िला में क्षय रोगियों को अगले एक वर्ष तक निशुल्क पौष्टिक आहार मिलेगा। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर क्षय रोगियों में कुपोषण को समाप्त करने के उद्देश्य से केंद्रीय भंडारण निगम द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत नि-क्षय मित्र के रूप में क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए भेजे गए परियोजना प्रस्ताव को स्वीकृति प्राप्त हुई है। डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि चंबा प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है , जहां सभी क्षय रोगियों को संपूर्ण पोषण सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। 
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि टीबी संक्रमण का उपचार लगभग छह माह तक चलता है। इस दौरान रोगी को पोषणयुक्त आहार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होता है, ताकि प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर संक्रमण से प्रभावी रूप से लड़ा जा सके। डॉ. विपिन ठाकुर ने आगे बताया कि टीबी रोग मुक्त चंबा के लक्ष्य को हासिल करने में अब सुविधा मिलेगी। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षय रोगियों को पोषण सहायता और नि-क्षय मित्र बनाने के लिए सक्रिय जन भागीदारी को बढ़ाने के प्रयास किया जा रहे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow