हाटी जनजाति कानून के खिलाफ सभी याचिकाएं खारिज, प्रमाणपत्र बनाने का मार्ग प्रशस्त : केंद्रीय हाटी समिति

हाटी जनजाति कानून को लेकर पिछले तीन वर्षों से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई के बाद हाटी समुदाय को बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार क्षेत्र के महासचिव कुन्दन सिंह शास्त्री और अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय शिमला की खंडपीठ ने हाटी जनजाति कानून के विरुद्ध दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इस निर्णय से गिरिपार क्षेत्र के मूल निवासियों के लिए हाटी जनजाति प्रमाणपत्र बनवाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Nov 28, 2026 - 19:45
 0  0
हाटी जनजाति कानून के खिलाफ सभी याचिकाएं खारिज, प्रमाणपत्र बनाने का मार्ग प्रशस्त : केंद्रीय हाटी समिति

यंगवार्ता न्यूज। सिरमौर 28 नवंबर : 

हाटी जनजाति कानून को लेकर पिछले तीन वर्षों से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई के बाद हाटी समुदाय को बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार क्षेत्र के महासचिव कुन्दन सिंह शास्त्री और अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय शिमला की खंडपीठ ने हाटी जनजाति कानून के विरुद्ध दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इस निर्णय से गिरिपार क्षेत्र के मूल निवासियों के लिए हाटी जनजाति प्रमाणपत्र बनवाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

केंद्रीय हाटी समिति ने इस स्पष्ट निर्णय के लिए माननीय उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया है। समिति ने कहा कि यह फैसला हाटी समुदाय के लंबे संघर्ष और एकजुटता का परिणाम है।

न्यायालय में पक्ष रखने वालों का जताया आभार

केंद्रीय हाटी समिति ने उन सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने न्यायालय में तथ्यों और प्रामाणिकता के साथ हाटी जनजाति कानून का पक्ष मजबूती से रखा। समिति ने केंद्र सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, राज्य सरकार के एडवोकेट जनरल और अन्य सहयोगियों के प्रति भी आभार जताया।

इसके साथ ही समिति ने उन जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया वर्ग का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने हाटी जनजाति कानून को संवैधानिक दर्जा दिलाने की प्रक्रिया में सहयोग किया और समाचारों के माध्यम से सही जानकारी जनता तक पहुंचाई।

विद्यार्थी और युवा वर्ग से प्रमाणपत्र बनाने की अपील

केंद्रीय हाटी समिति ने गिरिपार क्षेत्र की समस्त हाटी जनता से अपील की है कि उच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद अब हाटी जनजाति प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया में आगे बढ़ें।

समिति ने विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवा वर्ग से आग्रह किया कि वे स्वयं ऑनलाइन या लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से हाटी जनजाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक और प्रेरित करें, ताकि पात्र लोगों को इसका लाभ मिल सके।

सोशल मीडिया पर संयम बरतने का आग्रह

समिति ने हाटी समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे फैसले के बाद भावुकता में आकर मीडिया या सोशल मीडिया पर किसी भी समुदाय के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी न करें।

समिति ने कहा कि केंद्रीय हाटी समिति "सर्व जन हिताय, सर्वजन सुखाय" की भावना के साथ समाज को जोड़ने के उद्देश्य से कार्य करती रही है और भविष्य में भी सभी वर्गों को साथ लेकर गिरिपार क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारे और विश्वास को मजबूत करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य करती रहेगी।

केंद्रीय हाटी समिति ने अंत में देवतुल्य हाटी जनता का विशेष आभार जताते हुए कहा कि जनता ने समिति पर विश्वास बनाए रखा और आर्थिक, नैतिक तथा सामाजिक रूप से निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />