हिमाचल की राजधानी शिमला नए साल के जश्न के लिए पूरी तरह तैयार,देररात 12:00 बजे तक चलेगा जश्न 

नए साल के स्वागत के लिए हिल्स क्वीन शिमला तैयार है। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर बुधवार को देररात 12:00 बजे तक जश्न चलेगा। डीजे की धुनों के बीच नए साल का स्वागत होगा

Dec 31, 2025 - 16:05
 0  12
हिमाचल की राजधानी शिमला नए साल के जश्न के लिए पूरी तरह तैयार,देररात 12:00 बजे तक चलेगा जश्न 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    31-12-2025

नए साल के स्वागत के लिए हिल्स क्वीन शिमला तैयार है। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर बुधवार को देररात 12:00 बजे तक जश्न चलेगा। डीजे की धुनों के बीच नए साल का स्वागत होगा। इसके लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हुड़दंग मचाया तो पुलिस साथ में ले जाएगी। 

शहर के ज्यादातर होटल मंगलवार शाम को ही पैक हो गए हैं। होटलों में 80 से 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी है। जिन सैलानियों ने एडवांस बुकिंग नहीं करवाई है, उन्हें शहर में होटलों के लिए भटकना पड़ सकता है। शहर के बाजारों में भी मंगलवार देर रात तक चहल पहल रही। 

विंटर कार्निवल के तहत शाम 5:00 बजे से ही रिज मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। बाकी दिन रात 10:00 बजे तक ही रिज पर यह कार्यक्रम होते हैं लेकिन न्यू ईयर को देखते हुए आज रात 12:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

रात 10:00 बजे से रिज पर डीजे की धुनों पर जश्न होगा।शहरवासियों के साथ शिमला आने वाले हजारों सैलानी भी ऐतिहासिक रिज मैदान और मालरोड पर ही नए साल का जश्न मनाते हैं। वहीं न्यू ईयर मनाने के लिए हजारों सैलानी भी शिमला पहुंच रहे हैं। मंगलवार देर शाम तक सैलानियों का शिमला पहुंचने का सिलसिला जारी है।

बुधवार को भी शाम तक भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। शहर के ज्यादातर होटल और पार्किंग फुल हो गए हैं। सैलानियों की सुविधा को देखते हुए शहर में आज रात 12:00 बजे तक ज्यादातर दुकानें खुली रहेंगी।

पर्यटकों की मदद के लिए शोघी समेत अन्य कई जगहों पर हेल्प डेस्क स्थापित होंगे। शहर में पार्किंग से लेकर होटल आदि की जानकारी सैलानी इन हेल्प डेस्क से ले सकेंगे। पुराना बस अड्डा, कैथू और शोघी से भी यातायात को नियंत्रित करने की योजना है। 

हुड़दंगियों पर काबू पाने के लिए रिज, मालरोड समेत आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की जगह-जगह तैनाती की जाएगी। शहर में पार्किंग फुल होने पर संजौली ढली बाईपास, खलीनी टुटीकंडी एनएच, चौड़ा मैदान सड़क पर पुलिस वाहन पार्क करने की छूट दे सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow