हिमाचल पशुपालन विभाग ने पशु मित्र की भर्ती प्रक्रिया में किया महत्वपूर्ण बदलाव
हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग ने पशु मित्र की भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। विभाग ने प्रशासनिक कारणों से शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया को आगे के आदेश तक रोक दिया
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 16-02-2026
हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग ने पशु मित्र की भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। विभाग ने प्रशासनिक कारणों से शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया को आगे के आदेश तक रोक दिया है। प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए विभाग ने पशु मित्रों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया को रोक दिया है।
हाल ही में इस परीक्षा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिस पर विभाग ने स्पष्टीकरण दिया था कि यह परीक्षा सुरक्षा और कार्यक्षमता के लिए जरूरी है, न कि प्रतियोगिता के लिए। लेकिन अब प्रशासनिक कारणों से पूरी प्रक्रिया रोक दी गई है।
What's Your Reaction?



