हिमाचल प्रदेश में जल्द महिला कांग्रेस संगठन का होगा पुनर्गठन : जैनब चंदेल

हिमाचल प्रदेश में  जल्द होगा हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस कांग्रेस का पुनर्गठन । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महिला प्रभारी सुरभि वर्मा बीते कल शिमला पहुंची और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में महिलाओं के साथ बैठक में लिया

Nov 15, 2025 - 15:36
 0  29
हिमाचल प्रदेश में जल्द महिला कांग्रेस संगठन का होगा पुनर्गठन  :  जैनब चंदेल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-11-2025

हिमाचल प्रदेश में  जल्द होगा हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस कांग्रेस का पुनर्गठन । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महिला प्रभारी सुरभि वर्मा बीते कल शिमला पहुंची और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में महिलाओं के साथ बैठक में लिया हिस्सा।

नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर महिलाओं की टटोली तथा आने वाले 2027 के  विधानसभा चुनावों में कांग्रेस किस तरह कर पाए मिशन रिपीट उसको लेकर भी बनाई जाएगी रणनीति तथा नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी महिलाओं से वन टू वन बातचीत कर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को सौंप जाएगी रिपोर्ट। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महिला प्रभारी सुरभि वर्मा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी सुरभि वर्मा को चुनावी प्रक्रिया के लिए बतौर प्रवेक्षक नियुक्त किया गया है। वह बीते कल  शिमला पहुंची पर किया गया जोरदार स्वागत तथा हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक के माध्यम से चर्चा की गई । 

प्रदेश की कांग्रेस विचारधारा की महिलाओं से बातचीत कर नई कार्यकारिणी के गठन पर लिया गया विचार विमर्श वहीं इस अवसर पर सुरभि ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से महिला कांग्रेस को मिलेगी मजबूती तथा प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों को जनता तक पहुंचने के लिए महिलाएं भी अपनी भागीदारी करेंगे सुनिश्चित। 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि बीते 5 वर्षों से ही लगातार महिला कांग्रेस मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए कार्य करती रही है और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महिलाओं का काफी योगदान रहा है। 2022 के चुनाव में जिस तरह से महिला कांग्रेस ने अपनी भूमिका निभाते हुए प्रदेश की महिलाओं से कांग्रेस विचारधारा को सांझा किया। 

आज उसी का परिणाम है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार स्थापित हुई है और जिस तरह से नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है वह एक बहुत खुशी की बात है क्योंकि कांग्रेस परिवार को बढ़ाने के लिए तथा कांग्रेस के विचारधारा को जन-जन तक ले जाने के लिए महिला कांग्रेस की अग्रिम भूमिका रहती है। प्रदेश सरकार की योजनाओं को भी जनजाति तक ले जाने के लिए महिला कांग्रेस की काफी भूमिका रही है। 

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और अनाथ बच्चों के लिए कार्य इन कार्यों को लोगों तक ले जाने के लिए महिला कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहता है। आने वाले समय में भी संगठन की मजबूती के लिए किस तरह से महिला कांग्रेस कार्य करेगी उसको लेकर भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow