राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के चलते 2 फरवरी को हिमाचल पहुंचेंगे छात्र : एबीवीपी 

SIEL टूर हिमाचल प्रदेश समन्वयक अंकुश वर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर भारत के 32 छात्र राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2025 के तहत हिमाचल प्रदेश में 2 फरवरी को पहुंचेंगे

Jan 30, 2025 - 20:24
 0  40
राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के चलते 2 फरवरी को हिमाचल पहुंचेंगे छात्र : एबीवीपी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

पूर्वी राज्यों के छात्र जानेंगे हिमाचल की संस्कृति - अंकुश वर्मा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     30-01-2025

SIEL टूर हिमाचल प्रदेश समन्वयक अंकुश वर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर भारत के 32 छात्र राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2025 के तहत हिमाचल प्रदेश में 2 फरवरी को पहुंचेंगे और 2 तारीख से 6 तारीख तक हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग परिवारों में रहेंगे। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह SIEL प्रकल्प वर्ष 1966 में शुरू किया गया था ताकि भारत के अंदर एकता की भावना भारत के प्रत्येक कौन है कोने में हो और किस तरीके से पूर्वोत्तर भारत और शेष भारत के अंदर समानताओं का एक कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम में पिछले 60 वर्षों से लगातार चलता है इसी के नियमित इस बार की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2025 जोगुवाहाटी से 20 जनवरी से शुरू हुई है। 

इसके निमित्त 256 छात्र अलग-अलग आठ ग्रुपों में पूरे भारत के ब्राह्मण के लिए निकले हैं इसके नियमितिक ग्रुप 4 हिमाचल प्रदेश के अंदर आ रहा है जिसमें 32 छात्र जिसमें 14 छात्र हैं 18 छात्र नॉर्थ सीट से आए हैं जो 2 से 6 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश के शिमला में रहने वाले हैं।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन के माध्यम से हिमाचल पहुंचने वाले छात्रों की व्यवस्था के लिए की गई बैठक में रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें उन छात्रों के हिमाचल आगमन पर स्वागत से लेकर विदाई तक की पूरी रूपरेखा तैयार की गई वे छात्र हिमाचल में लगभग चार से पांच दिन रुकने वाले हैं। 

इन दोनों छात्रों को हिमाचल की संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा और शिमला के अलग-अलग आकर्षित केंद्रों में जाने का मौका मिलेगा। इसके नियमित इस बैठक में उनकी प्रत्येक व्यवस्था के लिए चर्चा की गई एवं रूपरेखा तैयार की गई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की इस टूर की प्रत्येक व्यवस्था में जिम्मेवारी लगी है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि हमें सौभाग्य मिला है की पूर्वी राज्यों से आए छात्र भाई बहनों को हमें हमारी हिमाचल की संस्कृति दिखाने को मिलेगी और साथ हे साथ इंटरेक्शन के माध्यम से हमें भी उनके संस्कृति की बारे में जानने का मौका मिलेगा। 

इन छात्रों को हिमाचल के आकर्षित केंद्र दिखाने के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है जो कि शिमला गेटी थियेटर में होने वाला है इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक नृत्य के माध्यम से उन छात्रों को हिमाचल की संस्कृति के बारे में जानने को मिलेगा। यह सभी छात्र हिमाचल के अलग अलग परिवारों में रुकेंगे। जिससे कि हिमाचल के लोगों का पूर्वी राज्यों के लोगों के प्रति आत्मीयता का भाव पैदा होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow