प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के अलर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय ने सख्त दिशा-निर्देश किये जारी

लाहौल-स्पीति सहित प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अगले सप्ताह के लिए जारी बर्फबारी के अलर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने सख्त दिशा-निर्देश जारी

Jan 19, 2026 - 09:59
Jan 19, 2026 - 09:59
 0  49
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के अलर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय ने सख्त दिशा-निर्देश किये जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-01-2026

लाहौल-स्पीति सहित प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अगले सप्ताह के लिए जारी बर्फबारी के अलर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौसम और यातायात सलाह की अनदेखी करने, प्रतिबंधित और असुरक्षित स्थानों पर रुकने या जानबूझकर जोखिम उठाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

लाहौल-स्पीति के शिंकुला दर्रा, दारचा, टांडी सहित अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद सड़क पर जमीं बर्फ हादसों का कारण बन रही है। गाड़ियां स्किड होने से ट्रैफिक जाम से भी सैलानियों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है, ऐसे में पुलिस ने विशेष एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं। 

बर्फबारी के दौरान भूस्खलन, हिमस्खलन और सड़क धंसने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नदी-नालों के किनारे, ढलानों, संकरे मार्गों में रुकने और कैंपिंग पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। विशेष रूप से पर्यटकों को चेताया गया है कि वह सोशल मीडिया या अनधिकृत स्रोतों से मिली सूचनाओं के आधार पर यात्रा न करें। यात्रा से पहले मौसम पूर्वानुमान और सड़क स्थिति की जानकारी अवश्य लें। 

प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर न केवल जुर्माना बल्कि अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। होटल संचालकों और टूर ऑपरेटरों को भी अपने ग्राहकों को सही जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। 

आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए पुलिस, होम गार्ड और आपदा प्रबंधन दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा है कि बर्फबारी के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम और यातायात सलाह की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />