अग्निवीर पदों के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई तक होगा 

सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामंत ने बताया है कि अग्निवीर पदों के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक किया जाएगा

Jun 16, 2025 - 16:56
 0  51
अग्निवीर पदों के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई तक होगा 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     16-06-2025

सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामंत ने बताया है कि अग्निवीर पदों के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पूर्व पहुंचना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों को उच्च गुणवत्ता में प्रिंट किया गया एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। परीक्षा केंद्र का नाम, स्थान तथा रिपोर्टिंग समय एडमिट कार्ड में स्पष्ट रूप से अंकित रहेगा।

निदेशक ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा के दिन अपने सभी मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी छायाप्रति अवश्य साथ लाएं। दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया के लिए ये अनिवार्य है, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपने यूजर आईडी से लॉगिन करें। लॉगिन के बाद स्क्रीन के बाईं ओर Download CEE Admit Card  विकल्प पर क्लिक करें। 

नवीन विंडो में अपना जेआईए रोल नंबर और जन्मतिथि भरने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। यह जेआईए  रोल नंबर अभ्यर्थी की भुगतान रसीद पर अंकित होता है। यदि रसीद गुम हो गई हो तो वेबसाइट पर History of Application सेक्शन से पुनः डाउनलोड किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow