अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा ट्रक, हादसे में चालक की मौत

प्रदेश के जिला हमीरपुर स्थित शनिदेव मंदिर लंबलू के पास सुबह करीब 8 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान चालक ने छलांग लगाई, लेकिन वह भी खड्ड में जा गिरा

Sep 28, 2024 - 22:47
 0  220
अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा ट्रक, हादसे में चालक की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर   28-09-2024


प्रदेश के जिला हमीरपुर स्थित शनिदेव मंदिर लंबलू के पास सुबह करीब 8 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान चालक ने छलांग लगाई, लेकिन वह भी खड्ड में जा गिरा। 

घटना का पता चलते ही क्षेत्र के लोग काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने मिलकर चालक को से सडक़ तक पहुंचाया तथा निजी वाहन के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचाते ही चालक की मौत हो गई।

बताया यह भी जा रहा है कि एंबुलेंस को बुलाया गया था, लेकिन एंबुलेंस में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं थी। ऐसे में इसे निजी वाहन के माध्यम से ही अस्पताल भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चालक को शरीर पर काफी चोटें आई थीं। ट्रक ईंटों से भरा हुआ था और लंबलू से तरक्वाड़ी मार्ग पर जा रहा था। 

चढ़ाई चढ़ते हुए ट्रक अनियंत्रित हो गया और पीछे की तरफ चलने लगा। देखते ही देखते यह सडक़ से नीचे जा गिरा तथा बुरी तरह से एक क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ने छलांग लगाई, लेकिन वह भी खड्ड में ही जा गिरा। बाद में एकत्रित हुए लोगों ने चालक को निजी वाहन के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक ने दम तोड़ दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow