अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर डॉ. पिंकी हरयान लड़कियों साझा करेगी अपने अनुभव : रोहित राठौर
अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 11 अक्तूबर को महिला एवं बाल विकास विभाग मंडी द्वारा संस्कृति सदन मंडी में देई उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लड़कियों में लैंगिंग असमानता के प्रति जागरूगता पैदा करने पर पैनलिस्ट चर्चा के अलावा विभिन्न गतिविधियों रस्साकसी, चित्रकला, नारा लेखन और जस्ट ए मिनट प्रतियोगिताओं सहित बच्चों द्वारा बच्चों के लिए फन गेम का आयोजन किया जाएगा।
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 08-10-2024
What's Your Reaction?



