संजौली मस्ज़िद विवाद पर MC कोर्ट में सुनवाई, मस्जिद के तीन फ्लोर तोड़ने के आदेश

नगर निगम के आयुक्त कोर्ट के संजौली की अवैध मस्जिद की तीन मंजिलें गिराने के आदेश का देवभूमि संघर्ष समिति ने स्वागत किया है। हालांकि समिति ने साफ कहा है कि अवैध मस्जिद के खिलाफ तब तक आंदोलन जारी रहेगा

Oct 6, 2024 - 02:29
Oct 6, 2024 - 02:32
 0  40
संजौली मस्ज़िद विवाद पर MC कोर्ट में सुनवाई, मस्जिद  के तीन फ्लोर तोड़ने के आदेश
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

कोर्ट का फैसला देवभूमि के सनातन समाज की जीतः देवभूमि संघर्ष समिति

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   05-10-2024

नगर निगम के आयुक्त कोर्ट के संजौली की अवैध मस्जिद की तीन मंजिलें गिराने के आदेश का देवभूमि संघर्ष समिति ने स्वागत किया है। हालांकि समिति ने साफ कहा है कि अवैध मस्जिद के खिलाफ तब तक आंदोलन जारी रहेगा जब तक इसको पूरी तरह से ध्वस्त नहीं किया जाता। शनिवार को नगर निगम के आयुक्त कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया जिसमें  मस्जिद कमेटी को अपने खर्चे पर तीन मंजिलें गिराने के आदेश दिए हैं। 

देवभूमि संघर्ष समिति ने नगर निगम आयुक्त कोर्ट शिमला के अवैध मस्जिद पर दिए फैसले का स्वागत किया है। समिति के संयोजक भारत भूषण ने कहा है कि कोर्ट को यह फैसला देवभूमि के सनातन समाज की जीत है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के सनातन समाज के लाखों लोगों ने अवैध मस्जिद के खिलाफ लगातार आंदोलन किया। इसका नतीजा है कि आज कोर्ट को फैसला इस पर आया है। संघर्ष समिति इसका स्वाग्त करती है। 

भारत भूषण ने कहा कि निगम निगम आयुक्त कोर्ट का अवैध मस्जिद पर  फैसला जरूर स्वागत योग्य है, लेकिन संजौली की अवैध मस्जिद पूरी तरह से अवैध है। मस्जिद को सरकारी भूमि पर बनाया गया है, ऐसे में इस अवैध मस्जिद को पूरी तरह से गिराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मसले पर 21 दिसंबर को फैसला आएगा। 

देवभूमि संघर्ष समिति की नजरें अब इस दिन कोर्ट की सुनवाई पर रहेगी और समिति यह उम्मीद कर रही है कि इस अवैध मस्जिद को पूरी तरह से गिराने के आदेश हो। देव भूमि संघर्ष समिति ने अवैध मस्जिद के खिलाफ आंदोलन करने वालों को प्रताड़ित करने को लेकर सरकार और प्रशासन को चेताया है।  

समिति के संयोजक भारत भूषण ने कहा सरकार और प्रशासन इस आंदोलन में शामिल सनातन समाज के लोगों का दमन न क रही। उन्होंने कहा कि अगर यह दमन जारी रहा तो सनातन समाज के लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। 

देवभूमि संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का अवैध मस्जिद और प्रवासियों का मुद्दा को उठाने के लिए धन्यवाद किया। भारत भूषण ने कहा कि सरकार के दोनों मंत्रियों ने इस मामले को विधानसभा सदन में जिस प्रमुखता से रखा उसके लिए संघर्ष समिति उनका आभार जताती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow