आंगनवाड़ी केंद्रों में अनाज वितरण के लिए फेसियल रिकग्निशन प्रणाली शुरू : इंदु गोस्वामी
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी को सदन में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में अनाज वितरण के लिए फेसियल रिकग्निशन प्रणाली शुरू
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 26-03-2026
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी को सदन में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में अनाज वितरण के लिए फेसियल रिकग्निशन प्रणाली शुरू की है।
उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के तहत बायोमेट्रिक माध्यम से चेहरे की पहचान कर ही लाभार्थियों को राशन वितरित किया जा रहा है। “आधार आधारित” इस ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से फर्जी और अपात्र लोगों को अनाज वितरण रोकने में मदद मिल रही है, साथ ही अनाज की लीकेज पर भी नियंत्रण हुआ है।
मंत्री ने जानकारी दी कि 31 जुलाई 2025 तक कुल 5,10,24,888 लाभार्थियों में से 3,51,97,271 लाभार्थियों ने “ई-केवाईसी” और फेस कैप्चर प्रक्रिया पूरी कर ली थी। वहीं फरवरी 2026 में कुल 4,77,88,108 लाभार्थियों में से 4,63,58,376 लाभार्थियों ने “ई-केवाईसी” और फेस कैप्चर प्रक्रिया पूरी कर ली है।
उन्होंने बताया कि नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्टेट कोऑर्डिनेटर्स के माध्यम से इस विषय पर निरंतर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इसके अलावा “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को Savitribai Phule National Institute of Women and Child Development द्वारा राज्यों के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो आगे संबंधित राज्यों के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं।
What's Your Reaction?




