आपदा में सहानुभूति की मिसाल : ग्राम रोजगार सेवक की पत्नी को 1.56 लाख की मदद
उपायुक्त मंडी के आग्रह पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग मंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा एकत्रित 1.56 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक जिला विकास अधिकारी ( ग्रामीण ) गोपी चंद पाठक ने ग्राम रोजगार सेवक स्वर्गीय जीत राम की पत्नी शारदा देवी को प्रदान किया। गौरतलब है कि विकासखंड करसोग में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक की आकस्मिक मृत्यु 30 जून को आई भीषण आपदा में बह जाने से हुई थी
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 10-08-2025
What's Your Reaction?



