एचडी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी विद्यार्थी

पर्यटन नगरी चायल से सटे क्षेत्र एच.डी. पब्लिक स्कूल, जनेडघाट में वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उत्सव में शिक्षा और संस्कृति के संगम का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यह भव्य कार्यक्रम न केवल विद्यालय की उपलब्धियों का प्रतीक बना , बल्कि छात्रों की बहुआयामी प्रतिभाओं ने इस दिन को अविस्मरणीय बना दिया। पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव, रामवीर ( आईएएस ) ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। गौर रहे कि रामवीर इस पाठशाला के पूर्व छात्र रहे हैं

Oct 19, 2025 - 18:34
 0  24
एचडी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी विद्यार्थी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   19-10-2025
पर्यटन नगरी चायल से सटे क्षेत्र एच.डी. पब्लिक स्कूल, जनेडघाट में वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उत्सव में शिक्षा और संस्कृति के संगम का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यह भव्य कार्यक्रम न केवल विद्यालय की उपलब्धियों का प्रतीक बना , बल्कि छात्रों की बहुआयामी प्रतिभाओं ने इस दिन को अविस्मरणीय बना दिया। पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव, रामवीर ( आईएएस ) ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। गौर रहे कि रामवीर इस पाठशाला के पूर्व छात्र रहे हैं। 
 
 
 
 
उनका विद्यालय में पुनः आगमन समस्त छात्रों , शिक्षकों और अभिभावकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। विद्यालय के प्रधानाचार्य हसन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जबकि सुरेंद्र फोगाट (निदेशक) एवं जयपाल बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि  रामवीर ने  विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास की प्रेरणा दी तथा विद्यालय में बिताए अपने दिनों को स्मरण करते हुए कहा कि यही धरती मेरी उड़ान की नींव बनी थी। 
 
 
 
 
विद्यालय प्रांगण में सजे रंगारंग मंच पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को उजागर करती प्रस्तुतियों में  भारत की एकता में अनेकता की झलक भी प्रस्तुत की। छात्रों की ओर से प्रस्तुत नृत्य, नाट्य एवं गीत-संगीत की मधुर प्रस्तुतियाँ जहाँ एक ओर मंच को जीवंत करती रहीं।  

 विद्यालय प्रबंध निदेशक सुरेंद्र फोगाट ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सभी अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, ऐसे कार्यक्रम केवल छात्रों को मंच ही नहीं देते, बल्कि उन्हें व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और संस्कृति की समझ भी प्रदान करते हैं। उत्सव का समापन एक सामूहिक राष्ट्रगान और मिठास से परिपूर्ण स्मृतियों के साथ हुआ। यह वार्षिक समारोह निश्चित ही विद्यालय के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा , जो आने वाले वर्षों तक छात्रों की प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow