कंजक पूजन के बहाने घर बुलाई तीन वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकतें करने का आरोप,मामला दर्ज 

हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। लेकिन आजकल ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं कि आप हिमाचल को देवभूमि नहीं हैवानभूमि कहेंगे। ऐसा ही मामला जिला ऊना से सामने आया

Mar 30, 2026 - 13:01
 0  5
कंजक पूजन के बहाने घर बुलाई तीन वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकतें करने का आरोप,मामला दर्ज 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    30-03-2026

हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। लेकिन आजकल ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं कि आप हिमाचल को देवभूमि नहीं हैवानभूमि कहेंगे। ऐसा ही मामला जिला ऊना से सामने आया है, जहां तीन साल की बच्ची के साथ गलत हरकतें की गई हैं।

उपमंडल अंब के एक गांव में कंजक पूजन के बहाने घर बुलाई तीन वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकतें करने की शर्मनाक घटना सामने है। पुलिस ने मासूम की मां की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

27 मार्च को प्रवासी परिवार की बच्ची पास के एक घर में कंजक पूजन के लिए बुलाई गई थी। घर लौटने पर उसकी तबीयत सामान्य नहीं दिखी। बच्ची की बिगड़ती हालत देख परिजनों को लगा कि शायद वह किसी दुर्घटना का शिकार हो गई है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सीय जांच के दौरान बच्ची के साथ गलत हरकतें होने की आशंका जताई गई। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow