करेवड़ीधार स्कूल में विद्यार्थियों को रेबीज के प्रति किया जागरूक

जुन्गा तहसील के राजकीय प्राथमिक पाठशाला करेवड़ीधार में विश्व रेबीज दिवस एवं विश्व पशु दिवस के उपलक्ष्य में पशुपालन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय पाल बास्टा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को रेबीज के कारणों, लक्षणों तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने और उनके साथ सुरक्षित व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया।

Oct 14, 2026 - 17:45
 0  16
करेवड़ीधार स्कूल में विद्यार्थियों को रेबीज के प्रति किया जागरूक
यंगवार्ता न्यूज - शिमला  14 अक्तूबर : 
जुन्गा तहसील के राजकीय प्राथमिक पाठशाला करेवड़ीधार में विश्व रेबीज दिवस एवं विश्व पशु दिवस के उपलक्ष्य में पशुपालन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय पाल बास्टा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को रेबीज के कारणों, लक्षणों तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने और उनके साथ सुरक्षित व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. जय पाल ने बताया कि रेबीज एक गंभीर विषाणुजनित बीमारी है, जो संक्रमित कुत्ते या अन्य स्तनधारी पशुओं के काटने अथवा उनकी लार के घाव, आंख या मुंह के संपर्क में आने से फैल सकती है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए सतर्कता और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। बच्चों को सलाह दी गई कि वे अनजान पशुओं के पास जाने या उन्हें छेड़ने से बचें। इसके अलावा सोते, खाते या अपने बच्चों को दूध पिलाते पशुओं को परेशान न करें।

उन्होंने बताया कि यदि कोई पशु काट ले या खरोंच मार दे, तो प्रभावित स्थान को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। रेबीज से बचाव के लिए चिकित्सक की सलाह के अनुसार एंटी-रेबीज टीकाकरण और जरूरत पड़ने पर इम्युनोग्लोबुलिन लेना आवश्यक है।

कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के पशुपालन सहायक ज्ञान हेटा और पशु मित्र अभय वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पशुओं के प्रति दया, जिम्मेदारी और सावधानी बरतने का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />