कांग्रेस व भाजपा कार्यकताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित 

देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद कर रहा है। शिमला कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की

Oct 2, 2024 - 15:02
 0  11
कांग्रेस व भाजपा कार्यकताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-10-2024

देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद कर रहा है। शिमला कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। 

वहीं भाजपा ने शिमला के रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी के देश के प्रति योगदान को याद किया और कालीबाड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया।
      
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारत को आज़ाद करने में महात्मा गांधी की अहम भूमिका रही है और अहिंसा के रास्ते पर गांधी चलते थे उसी पर सभी को चलने की आवश्यकता है। 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का आजादी और देश निर्माण में अहम योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी भी उन्हीं के आदर्शो पर चल रही है। भारत आज विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। गांधी और शास्त्री के विचारों व मूल्यों पर देश के विकास को बढ़ाने की आज जरूरत है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow